फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जहां जाता हूं, बिजली गुल कर दी जाती है’

Mon, 15 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन योगाहॉल में डा. हरक सिंह रावत का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार स्वर्गाश्रम पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। रावत ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां जाता हूं बिजली ही गुल कर दी जाती है। सीएम से ज्यादा मुझसे ऊर्जा निगम परेशान है। मौके पर एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन


रामझूला पुल से परमार्थ निकेतन तक भाजपाइयों ने हरक सिंह रावत के समर्थन में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर हरक भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत तो मुझसे परेशान हैं, लेकिन उनसे ज्यादा परेशान ऊर्जा निगम है। जहां कार्यक्रम में जाता हूं, वहां बिजली गुल कर दी जाती है। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने तीन सौ रिश्तेदारों और चहेतों को विधानसभा में नियुक्तियां दी हैं। बताया कि जिन गरीब मां-बाप के बेटे और बेटियों को उन्होंने उपनल के माध्यम से नियुक्ति दी थी। प्रतिशोध की भावना से मुख्यमंत्री ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

कार्यकर्ताओं को रावत ने संदेश दिया है कि 2017 में उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाना है। इस मौके पर सुनीत कुमार, मनोज, कमल किशोर, विवेक, प्रेमलाल, भगवान, कमल व राजेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली। मौके पर स्वार्गाश्रम जोंक की नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, मंडलध्यक्ष भरत लाल, जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, विजय शर्मा, अनिल बडोला, सोनू राणा, राकेश अग्रवाल, विक्रम बिष्ट, आशा रौथाण, शिव कुमार गौतम, चेतन शर्मा, अनुराग पयाल, गजेंद्र नागर आदि उपस्थित थे। परमार्थ निकेतन के निदेशक महेश मिश्र ने डा.रावत को तुलसी का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन


विधायक और समर्थक रहे नदारत
यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हरक सिंह रावत के समर्थन में स्वागत समारोह हुआ लेकिन यमकेश्वर विधायक विजया बड़थ्वाल और उनके समर्थक नहीं आए। विधायक बड़थ्वाल का कहना है कि सुबह फोन पर कार्यक्रम में आने की सूचना मिली थी लेकिन मेरा पहले से कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र में था।

मंच पर फिर रो पड़े हरक
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरक सिंह रावत एक बार फिर रो पड़े। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। सीएम कितनी जैनी खड़ी क्यों न कर दें, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब कभी नहीं हो सकते।

कांग्रेसियों ने फूंका हरक का पुतला
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का जहां जोरदार स्वागत किया। वहीं, दूसरी ओर गंगाचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष हिमानी राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी स्वर्गाश्रम गंगाचौक पर एकत्रित हुए। गुस्साए कांग्रेसियों ने हरक सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने वालों में डॉ. नारायण सिंह रावत, नवीन राणा, वंशीलाल नौटियाल, ऊषा, जगदंबा, अंशु, श्यामा देवी, ममता देवी, विद्या देवी, संदीप नेगी, रमेश भंडारी, सुशील कुमार, शिवचरण, त्रिभुवन उपाध्याय, शंकर राणा, भगत सिंह पयाल, घनश्याम तिवारी, रवि कश्यप और सुरेश बिजल्वाण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें