बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से अक्टूबर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मिस्टर उत्तराखंड बनने पर 25 हजार की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह जस्सल ने बताया कि 15 अक्टूबर को होने वाली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर ऋषिकेश का चयन होगा। बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने नजदीकी जिम में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड को नगद 25 हजार और मिस्टर ऋषिकेश को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता करवाने का मकसद प्रदेश और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। इस अवसर पर प्रवीन सिंह सजवाण, विवेक तिवारी, अरविंद नेगी, राजकुमार वर्मा, जयदत्त शर्मा, कपिल गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, राकेश कुमार और विजय रावत आदि रहे।