फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब रूपी राक्षस का खात्मा जरूरी : कुसुम जोशी

विज्ञापन
चौदह बीघा में शादी में शराब नहीं परोसने पर दंपत्ति को परिवार के साथ सम्मानित करतीं मैत्री स्वयंस? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मुनिकीरेती। मैत्री स्वयंसेवी संस्था ने चौदहबीघा निवासी महावीर खरोला के परिवार को नशा मुक्त शादी संपन्न कराने पर सम्मानपत्र और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को चौदहबीघा निवासी महावीर खरोला ने अपने बेटे की नशा मुक्त शादी संपन्न की। इस मौके पर विमला देवी खरोला ने अपने पुत्र शुभम की नशा मुक्त शादी होने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कॉकटेल जैसी सामाजिक बुराई का समाज पर गलत असर पड़ता है। इससे महिलाओं को परेशानी होती है। हमें अपनी परंपराओं का निर्वहन करना चाहिए न की शराब का आयोजन। संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी ने बताया कि ऐसे परिवारों से लोगों को भी सीख मिलती है। संस्था ऐसे परिवारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती है। समाज में बढ़ता शराब का चलन आने वाली पीढ़ी के लिए शुभ संकेत नहीं है। हमें ऐसी प्रथा को जड़ से मिटाकर शराब रूपी राक्षस को समाज से दूर करना होगा। इस अवसर पर शिवमोहन मिश्र, हिमांशु बिजल्वाण, मनोज द्विवेदी, उर्मिला रतूड़ी, मंजू चौहान, नरेंद्र मैठाणी, रमाबल्लभ भट्ट, राजेंद्र जोशी, गोपाल चौहान, सुरेंद्र कुलियाल, सुभाष डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें