फाइल फोटो आत्हत्या करने वाली महिला
- फोटो : amar ujala
मैं स्वयं मर रही हूं...मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है... सुसाइड नोट में यह हर्फ लिखने के बाद एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला के आत्मघाती कदम से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर में विक्रम चालक हीरामणी रतूड़ी का आवास है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह रतूड़ी रोज की तरह विक्रम लेकर घर से निकले और उनके दो बच्चे ट्यूशन चले गए। कुछ देर बाद एक बेटा ट्यूशन से घर लौटा तो कमरे में मां लक्ष्मी देवी (36) का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका देखा।
उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
घाट चौकी इंचार्ज आरएस राणा ने बताया कि छानबीन में कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।