ऋषिकेश। बाट माप विभाग की ओर से शहर और रानीपोखरी क्षेत्र में मिठाई और परचून की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों पर घटतौली पाए जाने से पर एक हजार और दो हजार का चालान किया गया। वहीं रानीपोखरी में मीट दुकानदार की ओर से अपनी दुुकान के बांटों पर मुहर न लगाने पर उस पर भी जुर्माना लगाया गया।
बाट माप विभाग के वरिष्ट निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय टीम की ओर से देहरादून रोड रोड पर एक परचून की दुकान पर छापा मारा। यहां पर दुकानदार ने बाटों पर मुहर नहीं लगवाई थी। जिस पर दुकानदार का चालान काटा गया। नटराज चौक स्थित मिठाई की दो दुकानों पर जांच में पाया गया कि ग्राहकों को 70 से 80 ग्राम सामान कम दिया जा रहा था। इस पर दोनों दुकानदारों का एक से दो हजार का चालान काटा गया। इसके साथ ही रानीपोखरी में एक मीट की दुकान की जांच की गई तो वहां पर दुकानदार ने बाट कांटे पर मुहर नहीं लगवा रखी थी। उन्होंने बताया मीट व्यावसायी का पांच हजार का चालान काटा गया। वहीं रानीपोखरी में एक परचून व्यापारी बांटों पर मुहर न लगाने के कारण चालान काटा गया।
पत्थर के बाट से तोली जा रही सब्जी
ऋषिकेश। बाट विभाग की ओर से भले की मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई कर रहे हो लेकिन सब्जी के फुटकर व्यापारी की ग्राहकों को कम सब्जी देकर उन पर चूना लगा रहे हैं। आईएसबीटी रोड, चौदहबीघा, कैैलाश गेट, आईडीपीएल, आदि क्षेत्रों में 200 और 100 ग्राम के बाट की जगह पत्थर के बाट से बजन मापा जा रहा है। कई सब्जी व्यापारी अपने बांट कांटे का पर मुहर भी नहीं लगाते।
यहां करें शिकायत--
बाट माप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास ऋषिकेश के साथ ही नरेंद्रनगर का भी अतिरिक्त चार्ज है। यदि कोई भी दुकानदार आपके क्षेत्र में घटतौली कर रहा हो, कहीं पेट्रोल पंप पर कम तेल दिया जा रहा हो, तो आपकी उसकी शिकायत उनके कार्यालय में कर सकते हैं। कार्यालय का पता- निरीक्षक बाट माप विभाग, निकट चामुंडा मंदिर, अपर गंगानगर, ऋषिकेश, पिन- 249201