फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के अति पिछड़े क्षेत्रों में टेली मेडिसिन सेवाएं देगा एम्स

विज्ञापन
एम्स में जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से वार्ता करते एम्स निदेशक प्रो. रविकांत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश एवं जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के मध्य मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश के अति पिछड़े व दुर्गम क्षेत्रों में टेली हेल्थ प्रोग्राम के तहत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर करार हुआ। जिसके तहत संस्थान सुदूरवर्ती स्वास्थ्य सेवाविहीन गांव में आउटरीच प्रोग्राम के तहत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो रवि कांत ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के इस कठिन समय पर एम्स ऋषिकेश आउटरीच एवं सुदूर क्षेत्रों में मरीजों को अपनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सततरूप से प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इस संदर्भ में एम्स आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि आउटरीच टेली हैल्थ प्रोग्राम के तहत दुर्गम क्षेत्रों में एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी और यह सेवा टेली मेडिसिन के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
बताया गया है कि जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के संयोजक व समाजसेवी सुमित प्रजापति ने लॉकडाउन में लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए 50,000 से ज्यादा मास्क निशुल्क वितरित किए। इस दौरान टेली हेल्थ प्रोग्राम के सदस्य सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. सीन जॉब ने कहा कि बिना प्राथमिक चिकित्सा एवं पब्लिक हेल्थ के एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती, लिहाजा इसी उद्देश्य के साथ संस्था के साथ हम सबने इस हेल्थ प्रोग्राम को शुरू किया है। इस अवसर पर एम्स के विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय, जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के सदस्य अंकित कुमार, राजवीर सिंह प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें