फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 09 Aug 2016 01:23 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
आस्‍थ्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रावण मास के चौथे सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्घालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक करीब चार लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने मंदिर में मत्था टेका और जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के 21वें दिन हरियाणा, यूपी के श्रद्घालुओं ने तीर्थनगरी का रुख किया। वाहनों को अस्थाई पार्किंग पर पार्क करने के बाद श्रद्घालु पैदल रामझूला और स्वर्गाश्रम की ओर बढ़े। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर नीलकंठ की यात्रा शुरू की। नीलकंठ पैदल मार्ग हर-हर महादेव, बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा।

सुबह 10 बजे तक नीलकंठ महादेव मंदिर में 1,99,725 श्रद्घालु मत्था टेक जलाभिषेक कर चुके थे। यह सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। 
लक्ष्मणझूूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जलाभिषेक के लिए नीलकंठ में आधी रात से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कतार में खड़े श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, तीर्थनगरी में वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से लोगों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें