नगर निगम अंतर्गत गली नंबर दो गीतानगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक दादा लेखराज का 56वां अव्यक्त दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। 150 से अधिक ब्रह्मकुमारी भाई, बहनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
महामंडलेश्वर अभिषेक चैतन्य गिरी, महंत रवि प्रपन्नाचार्य और ब्रह्मकुमारी आरती ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ऋषिकेश संस्था प्रमुख ब्रह्मकुमारी आरती ने बताया कि संस्था विश्व शांति दिवस के साथ-साथ ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस भी मना रही है। शांति पाने के लिए आंतरिक और बाहरी स्वच्छता जरूरी है। हमें सर्व आत्माओं के प्रति स्नेह, सम्मान, सहयोग, सेवा और सद्भावना के गुणों और शुद्ध विचारों को धारण करना होगा।