फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मूचक गांव में घरों में घुसकर सेंधमारी कर मोबाइल और नकदी चुराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई है। श्यामसुंदर निवासी धर्मूचक मारखम ग्रांट ने तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी की रात को तीन अज्ञात लोग गांव में अलग-अलग घरों में घुस गए। उनके घर में घुसकर तीन चोरों ने दो मोबाइल फोन और 600 की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। लोगों के जागने पर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपी गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए कैद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस टीम ने सौंग नदी पुल के पास तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान सुनील साहनी और मुलायम निवासी केशवपुरी बस्ती, ऋषि उर्फ काल्टा निवासी राजीवनगर डोईवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें