फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीतनगर में निर्माणाधीन मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
रायवाला प्रतीतनगर में निर्माणाधीन मोटरमार्ग के डामरीकरण का निरीक्षण करते विस अध्यक्ष प्रेमचं? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रायवाला, प्रतीतनगर निर्माणाधीन मोटर मार्ग के डामरीकरण का विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मौका मुआयना कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा है कि सड़क के दाएं एवं बाएं जो अनुपयोगी पोल हैं, उसे भी हटाया जाए। साथ ही मोटर मार्ग पर आने वाले दो ट्रांसफार्मरों को भी अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा की मोटर मार्ग में डामरीकरण होने के बाद हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा है कि इस मोटर मार्ग पर पहले पाइप लाइन बिछाई गई, उसके बाद मोटर मार्ग का। डामरीकरण किया जा रहा है। अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि कार्य की गुणवत्ता में कोताही न बरती जाए और समय सीमा के अंतर्गत ही डामरीकरण का कार्य पूरा किया जाए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल कुमार सैनी, अपर सहायक अभियंता, लक्ष्मीकांत क्षेत्री, सहायक अभियंता आर.सी कैलखुरा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत, उप प्रधान अंजना चौहान, राजेश जुगलान, रोहित नेगी, चंद्रकांता बेलवाल, मधु पेटवाल, अनीता शर्मा, राम बहादुर क्षेत्री, लक्ष्मी गुंरुग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें