फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। मुनि की रेती स्थित एक आश्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में कुल छह सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में पदाधिकारियों का परिचय और संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
देहरादून जिला अध्यक्ष आलोक घिल्डियाल ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं साइबर क्राइम पर जानकारी दी। सुरेश आर्य ने रोजगार सृजन आयाम पर विचार रखे। विधि आयाम पर अमित भट्ट, पर्यावरण आयाम पर कांति बल्लभ जोशी, महिला जागरण पर सुभाषिनी द्विवेदी ने जानकारी दी। प्रचार आयाम के तहत डॉ. भूपेंद्र गंगवार ने संगठन के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कार्यकर्ता विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रियात्मक संबोधन में प्रांतीय सचिव राजपाल और राजपाल नेगी ने मार्गदर्शन किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह ने अभ्यास वर्ग की भूमिका, आवश्यकता और अभ्यास वर्ग क्यों के बारे में विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किया। पूर्व विभाग प्रचारक कल्याण, उत्तराखंड संगठन मंत्री डॉ. मनोज रावत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीश ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बहुगुणा, सुनील भगत, राजेश मंजखोला, प्रीति धीर, दीपक अंथवाल, चिरंजीव अवस्थी, शिवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें