फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी

Sat, 13 Dec 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
डोईवाला के माजरी ग्रांट में गन्ना किसान गोष्ठी में गन्ना किसानों को नई तकनीक की जानकारी देते वि
विज्ञापन
गन्ना किसान संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की ओर से गन्ना विकास विभाग के सहयोग से शुक्रवार को माजरी ग्रांट में गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध केंद्र काशीपुर के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह ने किसानों को गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों के गुण-दोष और गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजेंद्र सिंह रावत ने गन्ने के साथ सह फसली के बारे में जानकारी दी।

पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोग और कीट की पहचान के अलावा कीट लगने का समय और रोकथाम के उपाय बताए। गन्ना समिति डोईवाला के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलने पर गन्ना किसान बेहतर फसल की प्राप्ति कर सकता है। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। गन्ना विकास निरीक्षक मधु रावत ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं और पात्र किसानों के बारे में बताया। इस अवसर पर माजरी ग्रांट ग्राम सभा के पूर्व प्रधान राजकुमार राज, खुशीराम, जगदीश प्रसाद, दलजीत सिंह, मायाराम, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें