त्रिवेणीघाट घाट का निरीक्षण करतीं पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर कुंभमेला सुपर जोनल अधिकारी व पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी ने ओआईएमटी मुनिकीरेती में कोतवाली ऋषिकेश, थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में एसपीएस ने महाकुंभ पर्व पर आपसी तालमेल स्थापित कर व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में पौड़ी एसएसपी ने मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश का निरीक्षण कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सयंम के साथ ड्यूटी करने, ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं पर चर्चा कर भीड़भाड़ वाले दिनों में ट्रेफिक प्लान बनाने पर चर्चा की।
मौके पर ऋषिकेश एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ कुंभ वंदना वर्मा, सीओ श्रीनगर श्यामलाल नौटियाल, ऋषिकेश सीओ डीसी ढौंड़ियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल आदि मौजूद थे।