फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने फाटक बंद किया, लोगों ने धरना दिया

विज्ञापन
मोतीचूर रेलवे फाटक बंद करने को लेकर अनिशचित कालीन धरना देते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। हरिपुरकलां फ्लाइओवर के शुरू होने के बाद रेलवे प्रशासन के पुराने हाईवे के फाटक को हमेशा के लिए बंद करने की सूचना के बाद स्थानीय निवासियों ने अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना था कि जब तक फ्लाईओवर से हरिपुरकलां की कनेक्टीविटी नहीं हो जाती तक पुराने रास्ते को खुला रखा जाए। फ्लाईओवर से कनेक्टीविटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि ढाई किलोमीटर लंबे हरिपुरकलां फ्लाईओवर और मोतीचूर रेलवे फाटक बंद होने से सभी संपर्क मार्गों से कनेक्टीविटी पूरी तरह से कटने से स्थानीय को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दौड़ लगानी होगी। वहीं रेलवे की ओर से रास्ता बंद होने का बोर्ड भी लगा दिया है। धरनास्थल पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पुराने रास्ते को चालू रखा जाना चाहिए। धरना देने वालों में दिनेश थपलियाल, राजेश भारद्वाज, चंद्रकांता बेलवाल, मनमोहन नेगी, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, मुकेश गौनियाल, दीपिका लखेड़ा, सुधा भट्ट, पूजा, विनय थापा, डिंपल भट्ट, मनोज जखमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें