सिंधवाल गांव के मार्ग पर आए मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। बारिश के कारण मलबा सड़क पर आने से सिंधवाल गांव का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। गांव की नदी का जलस्तर बढ़ने से भू कटाव होने लगा है।
दूरस्थ क्षेत्र थानों के सिंधवाल गांव की सड़क पर बारिश के कारण मलबा आ गया। जिससे आने जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। गांव से होकर जा रही नदी भूमि कटाव कर रही है। ग्रामीण कुंवर सिंह ने बताया कि मार्ग के किनारे खड़ी दो बाइक भू कटाव होने से नदी के बहाव के साथ बह गई है। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंधवाल ने बताया कि दो तीन से हो रही बारिश के कारण रास्ता खराब हो गया है। तीन गांवों को जोड़ने वाले पुल को भी अधिक बारिश से खतरा हो रहा है। ग्रामीणों को बिजली और पानी की भी दिक्कतें आने लगी है। वहीं, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने बताया कि सिंधवाल गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।