फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक निधि से बने सीसी मार्ग और टिन शेड का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने वार्ड संख्या चार स्थित बुरांस कॉलोनी में 4.82 लाख की विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से कॉलोनीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में चार लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित टिन शेड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों के साथ विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि टिन शेड बनने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान पंकज शर्मा, अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, विनीत मनवाल, आदेश पंवार, प्रशांत सोलंकी, अक्षय चंदेल, बंटी पाल, शिव चरण गोदियाल, परमानंद चमोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें