फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिला वर्ग में एनडीएस, पुरुष वर्ग में ओएसएन जीते

विज्ञापन
ओमकारानंद सरस्वती निलयम में आयोजित चैँपियन​शिप उप​​स्थित ​खिलाड़ी- स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
25वीं सीनियर जिला बास्केटबाल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल में आयोजित की गई दो दिवसीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। ओमकारानंद सरस्वती निलयम (ओएसएन) में आयोजित 25वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 20 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सात महिला वर्ग और 13 पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हुईं। पुरुष वर्ग में ओएसएन और महिला वर्ग में एनडीएस ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल और एनडीएस स्कूल के बीच खेले गए फाइनल में एनडीएस ने 13‑11 के करीबी स्कोर से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग का फाइनल ओमकारानंद सरस्वती निलयम और एएस स्कूल टिहरी के बीच हुआ। इस मुकाबले में ओमकारानंद सरस्वती निलयम ने 49‑26 के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में टिहरी बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव वाहिद अहमद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अभिषेक मुरारी, आकाश नौटियाल, आजाद नेगी, सौरव पोखरियाल, अक्षय कुमार सिंह, पिंकी पयाल, विनीता राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें