सामाजिक संस्था लोक हितकारी परिषद की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन को विस्तार देने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। रविवार को परिषद की बैठक में लाला लाजपत राय की जयंती पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि संगठन को विस्तार देने की कवायद शुरू हो रही है। परिषद में नए कार्यकर्ताओं को शामिल कर उनको जिम्मेदारियां दी जाएगी। कहा कि संस्था क्षेत्र में सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाएगी। जिलाध्यक्ष उदयचंद पाल, राजेश जायसवाल, सीमा रावत, पवन बलोदी, विनय जिंदल आदि मौजूद थे।
Iतदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांगI
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को ज्ञापन देकर प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह मेहता ने कहा कि इन शिक्षकों का विनियमितीकरण होने पर सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। जबकि इन शिक्षकों को सेवा सुरक्षा मिल जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से आने वाले विधानसभा सत्र में इन शिक्षकों के विनियमितीकरण से संबंधित विधेयक को लाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश काला, अनीता पाल, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, कमलेश गौड़, अवधेश सेमवाल आदि थे।