एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में निशुल्क जांच सेंटर का उद्घाटन करते मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और सीएम?
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकीय उपकरणों की पूजा की गई। इस अवसर पर अस्पताल में निशुल्क पैथोलॉजी जांच केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। निशुल्क पैथोलॉजी लैब में आज (शनिवार) से मरीजों को 703 पैथोलॉजी जांच की सुविधा निशुल्क मिलेगी।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर एवं आईसीयू विभाग में सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने विधिवत पूजन हवन किया। इसके बाद सीएमएस ने अस्पताल में निशुल्क पैथोलाजी जांच लैब का शुभारंभ किया। सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से मरीजों को अब अस्पताल में पैथोलॉजी संबंधी 703 जांचों की सुविधा निशुल्क मिल पाएंगी। उन्होंने बताया कि इसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता और मरीजों को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा राजेश लखेड़ा, डॉ. मुकेश पांडे, प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता, डॉ शिल्पी, बीपी भट्ट, एसएस यादव, रुचि मिश्रा, विद्यावती पूर्णिमा वाजपेयी, दीपिका दास, रेखा शर्मा, निर्मला, संगीता, लक्ष्मी, अंजना, सीमा, सुनीता, हेमलता, मधु, रूना, दीपेंद्र आदि थे।