एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय खेलों के तहत फूलचट्टी में होने वाली सलालम प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया। यहां दो फरवरी को गोल्फ कोर्स रेपिड में सलालम (कैनोइंग) प्रतियोगिता होनी है।
एसएसपी पौड़ी ने कहा कि फूलचट्टी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाएं। प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की कोई कमी न रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी आदि शामिल रहे। इसके अलावा टिहरी जनपद के शिवपुरी क्षेत्र में युसूफ बीच पर भी बीच कबड्डी, बीच हैंडबाल और बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता होनी है। संवाद0