फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज निर्माण में छात्राओं की अहम भूमिका : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राओं ने समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, अशोक चंद्र जैन और विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर दीप शर्मा ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण निर्माण के लिए स्वयंसेवियों को आगे आना होगा। समाज निर्माण में छात्राएं अपनी भूमिका निभा सकती हैं। शिविर के शुभारंभ पर छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा डांस और नगाड़े संग ढोल की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मात्र एक औपचारिक संस्था नहीं है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं को जोड़ने के भी प्रयास किए जाते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य समाज सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का समुचित विकास करना है। इससे देश का युवा वर्ग जन कल्याण की भावना से राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ता है। साधारण शब्दों में यह योजना मुख्य रूप से भटके हुए लक्ष्य विहीन युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यो की दिशा में मोड़ती है। बौद्घिक सत्र में डॉ. सीमा सक्सेना ने छात्राओं को आहार व अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति सड़ाना और संध्या गुप्ता ने भी एनएसएस की छात्राओं का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें