फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार की नीतियों से जनता हुइ त्रस्त

विज्ञापन
अर्थी यात्रा के डोईवाला पहुंचने पर कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में निकाली गई अर्थी यात्रा शनिवार को डोईवाला पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी को टिहरी से अन्यत्र स्थानांतरित करने समेत विभिन्न मु्द्दों को लेकर निकाली गई अर्थी यात्रा शनिवार दोपहर रानीपोखरी, जौलीग्रांट, भानियावाला होते हुए डोईवाला नगर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपी सरकार की तुगलकी नीतियों से जनता को हो रही परेशानियां को लेकर सरकार के जल्द पतन के लिए घड़ा फोड़ा। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि भाजपा के अब तक के शासन काल में जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। बेरोजगारों की संख्या में तेजी से इजाफा होने से लेकर सरकार ज्वलंत समस्याओं का निदान करने में असफल रही है। गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती अफसरशाही ने जनता की दिक्कतों का बढ़ाया है। इस दौरान सभागर गौरव मल्होत्रा, कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, भारत भूषण कौशल, शेर सिंह सक्सेना, पन्नालाल गोयल, सभासद नरेश मनवाल, विमल गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें