फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में जल भरने आए तो क्वारंटीन होंगे कांवड़िए

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित के बाद त्रिवेणी घाट पर निगरानी करती पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध को लेकर योगनगरी में सख्ती बढ़ा दी गई है। अगर कोई कावड़ियां गंगा घाटों पर जल भरते पकड़ा जाता है तो उसको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों को कांवड़ से संबंधित समान बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। गंगा घाटों और नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर निगरानी के लिए टीमों का गठन भी किया गया है। बिना कोविड रिपोर्ट के दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को चेक पोस्ट पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज से कांवड़ियों के लिए राज्य सीमाओें को सील कर दिया जाएगा। हरिद्वार के अलावा कांवड़िए ऋषिकेश में भी जल उठाने और नीलकंठ महादेव के दर्शन के पहुंचते हैं। कांवड़िए त्रिवेणी घाट और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों से जल उठाते हैं। कांवड़ियों के भेष बदलकर योगनगरी का रुख करने की आशंका के चलते ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेक पोस्ट, गंगा घाटों और नीलकंठ महादेव मोटर व पैदल मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों को कांवड़ का सामान न बेचने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि निर्देशों के उल्लंघन पर चालान और आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया दूसरे प्रदेशों से बिना कोविड जांच के आने वाले यात्रियों को रायवाला चेक पोस्ट पार नहीं करने दिया जाएगा। सीओ ने बताया अगर कोई कांवड़िया जल उठाते या कांवड़ के साथ नीलकंठ जाते हुए पकड़ा जाता है उसको 14 दिन के लिए जीएमवीएन के गेस्ट हॉउस में क्वारंटीन किया जाएगा। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की गई है। व्यापारियों को कांवड़ से संबंधित सामान न बेचने के निर्देश दिए गए है। गंगा घाटों पर निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। गरुणचट्टी चेक पोस्ट बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोविड रिपोर्ट चेक की जा रही है। मुनीकीरेती पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों को गंगा घाटों से जल उठाने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। कैलास गेट, भद्रकाली, ढालवाला और तपोवन चौकी पर बाहर से आने वालने भी यात्रियों के लिए कोविड रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
सावन से पहले ही पहुंचने लगे थे कांवडिए
कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध की चर्चाए तेज होने के साथ शिवभक्तों का ऋषिकेश पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि कांवड़िए भगवा भेष न धारण कर सामान्य कपड़ों में जल उठाते और नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आ रहे थे। लेकिन सरकार के कांवड़ यात्रा को स्थगित करने के आदेश जारी होते ही पुलिस ने चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की पहचान होगी मुश्किल
पुलिस के सामान्य कपड़ों में आने वाले कांवड़ियों की पहचान मुश्किल होगी। इसलिए पुलिस स्थानीय बाजारों, गंगा घाटों और नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्तों पर पूरी नजर रखेगी। अगर दूसरे प्रदेश का कोई भी व्यक्ति कांवड़ से संबंधित सामान के साथ गंगा तट से जल भरते और बिना कोविड रिपोर्ट पकड़ा जाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें