फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं हुआ तो भूखे मरेंगे निराश्रित गोवंश : मिश्र

Tue, 16 Dec 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर चार वेद निकेतन के समीप उत्तरांचल तीर्थ विकास परिषद पंचायती गोशाला में बीते सात महीने से गोपालक को निराश्रित गोवंश के पालन पोषण के लिए भुगतान नहीं किया गया है। गोपालक के सामने चारे का संकट हो रहा है। उनका कहना है कि गोवंशों के भूखे मरने की नौबत है।
विज्ञापन




स्वर्गाश्रम क्षेत्र में करीब 35 वर्षों से डालमिया आश्रम के स्वामी गुरुचरन मिश्र उत्तराखंड तीर्थ विकास परिषद पंचायती गोशाला संचालित कर रहे हैं। वर्तमान में गोशाला में करीब 250 से 300 निराश्रित गोवंश हैं। इन गोवंशों के पालन-पोषण के लिए शासन प्रशासन स्तर से करीब 83 रुपये प्रति गोवंश का भुगतान होता है।



मई 2025 से अब तक पौड़ी प्रशासन स्तर से उन्हें इसका कोई भुगतान नहीं हुआ है। कई बार विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बावजूद मामला ठंडे बस्ते में लटका हुआ है। स्वामी गुरुचरन मिश्र ने बताया कि भुगतान नहीं होने से विकट परिस्थिति हो गई है।
विज्ञापन


उन्हें चारे के लिए इधर-उधर से उधार में पैसे लेने पड़ रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जल्द ही बजट का भुगतान नहीं हुआ तो निराश्रित गोवंश भूख से मरने शुरू हो जाएंगे।



-

कोट

विभागीय स्तर से पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। बजट के भुगतान का चेक कोषागार में भेज दिया है। जानकारी से पता चला कि कोषागार में अभी ऑडिट चल रहा है, जिस कारण देरी हो रही है। - डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें