फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अपने कौशल का लोहा मनवाकर लौटी वैष्णवी का जोरदार स्वागत

Wed, 28 Jan 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला में 11वीं की छात्रा है आइस हॉकी खिलाड़ी वैष्णवी
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। नगर की मेधावी बेटी वैष्णवी कौशल ने बर्फ के मैदान पर इतिहास रचते हुए क्षेत्र की पहली आइस हॉकी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। लेह-लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने कौशल का लोहा मनवाकर लौटी वैष्णवी का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
डोईवाला निवासी वैष्णवी कौशल माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला की 11वीं की छात्रा है। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत उनके पिता अनुराग कौशल वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी है और माता जया कौशल गृहिणी हैं। जिन्होंने वैष्णवी को आइस हॉकी जैसे महंगे खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनका चयन राजस्थान की टीम से हुआ था। अपने शानदार खेल से उन्होंने लोगों का मन मोह लिया। घर आगमन पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने वैष्णवी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में आइस हॉकी की टीम नहीं होने पर उनका चयन खेलों इंडिया के तहत राजस्थान की टीम से हुआ।
विज्ञापन

राज्य में आइस हॉकी की संभावनाएं है। देहरादून में इसके लिए माहौल तैयार होने लगा है। जल्द उत्तराखंड की टीम तैयार होगी। बताया कि उनकी छोटी बहन यश्वी भी आइस हॉकी के लिए तैयार हो रही है। आइस हॉकी जैसे चुनौतीपूर्ण खेले में भाग लेना ही अपने आप में उपलब्धि है। अगला लक्ष्य देश के लिए खेलना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप कौशल, भारतभूषण पेले आरव आदि ने भी वैष्णवी को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें