पीजी ऑटोनामस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को कोचिंग संबन्धित जानकारी देते वक्ता।
- फोटो : amar ujala.
कणाद अकादमी की ओर से पीजी ऑटोनोमस महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल होने के गुर बताए गए। अकादमी निदेशक हरीश आर्य और प्रबंधक रविकांत तेजस ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सरकारी स्कूल या किसी भी भाषा में की गई पढ़ाई से भी प्रशासनिक सेवा की परीक्षा को उत्तीर्ण किया जा सकता है।
बशर्ते प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कालेज सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा को पास करने के लिए सबसे पहले बेसिक पास होना बहुत जरूरी है।
नियोजित तरीके से की गई पढ़ाई के दम पर ही सफलता मिलती है। रविकांत ने बताया कि संस्थान की ओर से पांच मार्च को महाविद्यालय में निशुल्क लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को पांच हजार, अन्य विजेताओं को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।