फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंकडों युवाओं ने कराया अपना पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। भारतीय सेना और उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक सैकड़ों युवाओं ने मार्टिज होटल रायवाला, रॉयल गार्डन, विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश में अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि 26 दिसंबर से भर्ती खुलने तक युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कई युवा प्रतिभाएं सेना भर्ती से वंचित रह जाते हैं। उनके बीच यह धारणा बनती जा रही है कि सेना में भर्ती के लिए कोचिंग सेंटर्स में प्रशिक्षण लेना जरूरी है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले कई इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इन कोचिंग सेंटर्स को देने के लिए फीस के पैसे तक नहीं होते हैं। ऐसे में यदि उन्हें कोई मार्गदर्शक मिल जाए तो वे भी देशसेवा के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। कांग्रेसियों की ओर से इन युवाओं को भर्ती प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें