फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता मासूम को निशुल्क उपचार देगा अस्पताल

Thu, 09 Mar 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
Rape with child - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोटद्वार में छह माह की दुष्कर्म पीड़िता मासूम का उपचार हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट की ओर से निशुल्क किया जाएगा। कुलपति डा. विजय धस्माना ने अस्पताल की ओर से पीड़ितों के उपचार का खर्च संस्थान द्वारा वहन करने की बात कही है। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की टीम मुस्तैदी के साथ मासूम के उपचार में जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें बीते मंगलवार को कोटद्वार में एक छह माह की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। स्थानीय अस्पताल ने मासूम की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसे लेकर परिजन देर रात करीब 11 बजे हिमालयन अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. संतोष कुमार ने रात को ही मासूम को प्राथमिक उपचार दिया और बुुधवार सुबह चिकित्सकों द्वारा मासूम के घावों को आपरेट किया गया। उपचार के बाद मासूम को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


डा. संतोष कुमार के अनुसार मासूम बच्ची खतरे से बाहर है। दूसरी ओर हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. विजय धस्माना ने बताया कि पीड़ित मासूम के उपचार का खर्च हिमालयन अस्पताल उठाएगा। एसआरएचयू पीड़िता को हरसंभव मदद देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें