मैत्री स्वयंसेवी संस्था की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों में शराब मुक्त शादियां हो रही हैं। संस्था के अलावा ग्रामीण भी शादी के कार्डों में भी अब शराब मुक्त वैवाहिक समारोह कराने का संदेश देने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे लोगों को मैत्री संस्था की ओर से सम्मानित किया जाता है।
खैरीखुर्द श्यामपुर निवासी पंडित भगवती प्रसाद रतूड़ी को अपनी बेटी पूजा की शादी शराब मुक्त कराने पर मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने प्रशस्ति पत्र व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। पंडित भगवती राणाकोटी ने बताया कि मैत्री संस्था से प्रेरणा लेकर बेटी शादी शराब मुक्त कराने का निर्णय लिया गया था। आगे किसी भी बच्चे की शादी में शराब नहीं परोसी जाएगी। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी कई वर्षों से शराब मुक्त शादी समारोह कराने की मुहिम चला रही हैं। इस अवसर पर सुशीला राणाकोटी, मंजू बलोधी, विरेंद्र दत्त राणाकोटी, जगदीश कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।