ऋषिकेश। दीपावली की तैयारियों पर महंगाई हावी हो रही है। घर और कार्यालयों की रंगाई-पुताई कराना महंगा पड़ रहा है। ब्रांडेड पेंट के दामों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। ऐसे में लोगों को दीवार, खिड़की और दरवाजे चमकाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
प्रकाशोत्सव दीपावली से पहले घरों और कार्यालयों को रंग-रोगन कर सजाया जाता है। लेकिन इस बार लोगों को रंग पुताई कराने से पहले दस बार सोचना पड़ रहा है। असल में ब्रांडेड पेंट के बढ़े हुए दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बीते साल के मुकाबले डिस्टेंपर, इमल्सन, इनेमिल, प्राइमर आदि के पेंट्स के दाम 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। प्लास्टिक पेंट से लेकर ऑयल बाउंड डिस्टेंपर तक सभी के दाम बढ़ गए हैं।
2310 रुपये की हुई 20 लीटर की बाल्टी
ब्रांडेड पेंट की 20 लीटर की बाल्टी पिछले साल दो हजार रुपये में बेची जा रही थी। अब पेंट की बाल्टी के कीमम 2310 रुपये हो गई है। प्लास्टिक कोटेड पेंट पिछले सालष 280 से 800 रुपये प्रति लीटर था, अब पेंट की कीमत 300 से 1100 रुपये हो गई है। वहीं पुट्टी, ब्रश के दाम भी बढ़े हैं। यहीं पेंटरों की दैनिक ध्याड़ी में इजाफा हुआ है।
लोगों को भा रहे वॉलपेपर
पेंट, पुट्टी, ब्रश और पेंटरों का मेहनताना बढ़ने के बाद घरों का रंग रोगन को लेकर लोगों का रुझान कम हुआ है। लोगों को अब वॉलपेपर खूब भा रहे हैं। पेंट से सस्ता होने के चलते लोग वॉलपेपर से घर सजा रहे हैं। दुकानों के अलावा ऑनलाइन मार्केट मार्केट में वॉलपेपर की बिक्री बढ़ी है।