फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Feb 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
17-योगनगरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।संवाद
विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल आदित्य गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी और दो मार्च को योनगगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन (04312) का संचालन होगा। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रात 22:20 बजे रवाना होगी, जो 28 फरवरी को सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली शाहजहांपुर, रायबरेली, वाराणसी, गया, आसनसोल, नायहाटी जंक्शन होते हुए कोलकाता जाएगी। वापसी में कोलकाता से (04311) 28 फरवरी और चार मार्च को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के लिए दोपहर 13:55 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगली रात को 22:25 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें