फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगटाली पुल से ढांगूगढ़ तक रोड कटिंग की राह हुई आसान

Sat, 21 Feb 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगटाली पुल से ढांगूगढ़ (कौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग के किलोमीटर संख्या एक) तक रोड कटिंग के लिए लोनिवि को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से एनओसी मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के लिए रोड कटिंग करने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग जल्द ही टेंडर कराएगा।
विज्ञापन




करीब तीन साल पहले लोनिवि की ओर से सिंगटाली में प्रस्तावित मोटर पुल की जगह को परिवर्तित किया गया था। तब पुल निर्माण की जगह नीचे के बजाय ऊपर की ओर की गई थी। उसके बाद पुल के लिए नई जगह झूला पुल के ऊपर की साइड तय की गई थी।

मोटर पुल तक ढांगूगढ़ से पहुंचने के लिए पौड़ी जिले की तरफ 2.08 किमी डेढ़ लेन कटिंग और टिहरी की साइड बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 110 मीटर भूमि की वन मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव भेजने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग, नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती के अधिकारियों ने रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन




कई बार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आपत्ति लगाई गई। बुधवार 18 फरवरी को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से रोड कटिंग के लिए वन मंजूरी दी गई है।

-



कोट-

ढांगूगढ़ से सिंगटाली पुल तक, बदरीनाथ हाईवे से सिंगटली पुल तक रोड कटिंग के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही रोड कटिंग के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। - किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें