फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु की मौत पर हिंदू जागरण मंच ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बैराज कॉलोनी पशुलोक में बीते आठ जुलाई को बबीता देवी पत्नी स्व. राम कुमार सैनी के घर में घुसकर नगर निगम पार्षद शौकत अली समेत पांच लोगों द्वारा की गई मारपीट के बाद महिला के गर्भ में पल रहे दो माह के भ्रूण की मौत हो गई है। दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कोतवाली का घेराव किया। दो दिन के अंदर दोषियों को सजा नहीं मिलने पर उन्होंने 16 जुलाई को मुख्य बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर ने बताया कि बीते आठ जुलाई को निगम पार्षद शौकत अली समेत पांच लोगों ने बैराज कॉलोनी पशुलोक में बबीता के घर पर घुसकर मायके आई उनकी बेटी व उसकी नौ माह के पुत्री और दूसरी बेटी जो दो माह की गर्भवती थी, उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते मंगलवार को सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में उसके भ्रूण मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में निगम पार्षद समेत अन्य पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक इस ओर आगे की कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष नीरज शेरावत, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष राहुल नेगी, मनोज बिजल्वाण, आकाशदीप, शरद तोमर, हर्ष गवाड़ी, रवि शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें