गंगा सुरक्षा समिति के कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। देहरादून में जिला गंगा सुरक्षा समिति की 47वीं बैठक जिलाधिकारी आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने जिलाधिकारी देहरादून के समक्ष सौंग नदी की बाढ़ से खदरी के खादर क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव नौटियाल को प्रभावित स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य ने स्मृतिवन ऋषिकेश में पौधारोपण के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बेंच लगवाने का भी आग्रह किया। जिसको बैठक के कार्यवृत्त में शामिल कर लिया गया है। बैठक में डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, एसडीएम ऋषिकेश मनीष कुमार, जलसंस्थान के उपखंड अधिकारी हरीश बंसल आदि उपस्थित थे।