फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर दर्ज हुई सीजन की सबसे अधिक बारिश

Thu, 09 Jul 2026 08:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को क्षेत्र में खूब बरसात हुई। बारिश के कारण खेत-खलिहान लबालब भर गए। बारिश के कारण धान की रोपाई करने वाले किसानों को काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन

किसान पिछले कई हफ्तों से तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। आखिर बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम तक रुक-रुककर होती रही। हालांकि नदी-नाले पर इस बारिश का कोई असर देखने को नहीं मिला और क्षेत्र में कहीं से भी किसी नदी या नाले के उफनने की कोई खास सूचना नहीं है।
किसान अजय रावत ने कहा कि बारिश से धान की रोपाई लगाने वाले किसानों को काफी लाभ हुआ है। क्योंकि बारिश की कमी के कारण नलकूपों में पानी आधे से भी कम हो गया है, जिससे किसानों को नलकूपों के पानी से रोपाई लगाने में दोगुने से भी अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

वहीं एयरपोर्ट मौसम विभाग ने इस बरसाती सीजन में पिछले चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश दर्ज की। एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को कुल 76.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 22.8 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें