फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से हुई थी तहसीलदार की मां की मौत

Thu, 01 Dec 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
dead body - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तहसीलदार रेखा आर्य की मां की निजी नर्सिंग होम में 27 नवंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर दो डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं है, लिहाजा बिसरा जांच के लिए दून स्थित फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। बता दें, रविवार 27 नवंबर को ऋषिकेश तहसीलदार की मां सोबती देवी (56) निवासी शांतिनगर की तबीयत बिगड़ने पर हरिद्वार मार्ग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।

जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सोबती देवी के पति दर्शनलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर नर्सिंग होम के डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और एक्सपाइरी डेट की दवा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें