फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: भूख हड़ताल पर बैठे नर्सिंग अधिकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा

Wed, 21 Oct 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स प्रशासन की स्वास्थ्य टीम लगातार रख रहीं निगरानी, किडनी जांच के लिए सैंपल लिए
विज्ञापन

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) में आरक्षण रोस्टर लागू नहीं करने के आरोप और पदोन्नति निरस्त करने की मांग के लिए आंदोलन जारी है। बुधवार को एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के पांच नर्सिंग अधिकारी छठे दिन और डीपीसी से पदोन्नति पाने वाले पांच कर्मचारी पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। लगातार भूख हड़ताल से कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। प्रशासन की पांच सदस्यीय चिकित्सकीय टीम उनकी निगरानी कर रही है।

एम्स में सीनियर नर्सिंग अधिकारियों (एसएनओ) को असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) पद पर पदोन्नति देने के लिए 10 अक्तूबर को डीपीसी की बैठक हुई थी। इसके बाद आरक्षण रोस्टर लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए संघ ने विरोध शुरू कर दिया। संगठन के 200 से अधिक नर्सिंग अधिकारी 11 अक्तूबर से निदेशक कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि विवादित डीपीसी और इसके तहत हुई पदोन्नतियां निरस्त कर नई समिति से नियमानुसार प्रक्रिया दोबारा अपनाई जाए। वहीं, पदोन्नत कर्मचारी पदोन्नति बरकरार रखने की मांग के लिए लगातार पांचवे दिन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है, इसलिए इसे निरस्त करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे दोनों ही पक्षों के कर्मचारियों के शुगर स्तर में गिरावट, पेशाब में कीटोन की मात्रा बढ़ने और दो से पांच किलो तक वजन कम होने की जानकारी सामने आई है। चिकित्सकों ने किडनी की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे परामर्श और उपचार दिया जाएगा। इन कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन


कोट-
आंदोलित दोनों पक्षों के नर्सिंग अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामला सुलझा दिया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए चिकित्स्कों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।- डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें