फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर : 795 लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उप जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 795 लाभार्थियों, जिनमें 367 पुरुष और 428 महिलाएं शामिल रहीं, ने स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया कि 142 लोगों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 74 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 19 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता तथा 45 लाभार्थियों को पोषण और समुचित देखभाल के संबंध में परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 213 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इतने ही लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श दिया गया। प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल समेत 178 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा 93 एक्सरे और 53 अल्ट्रासाउंड जांचें भी कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें