फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रावाला रेलवे स्टेशन विकसित भारत की नई पहचान: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

19 करोड़ से बदला हर्रावाला स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

हर्रावाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के 75 अमृत रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण के साथ हर्रावाला स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई पहचान बनकर उभरा है।
शुक्रवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन की वास्तुकला में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देती है। परिसर में पारंपरिक पेपर माशे कला को स्थान देकर आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति का सुंदर समन्वय किया गया है।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक और सुरक्षित बन रही है। ब्रॉडगेज रेल लाइनों से मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग समाप्त की गई हैं। ट्रेनों की गति और तकनीकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें नए भारत की पहचान बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में भी रेलवे और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
-

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी गढ़वाल की तस्वीर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना केवल रेल संपर्क का विस्तार नहीं करेगी, बल्कि गढ़वाल क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को भी नई गति देगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वर्तमान में भी 2,000 से अधिक युवा प्रत्यक्ष रूप से इस रेल परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद चारधाम यात्रा, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर नांदेड़ साहिब के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू की गई है, जिससे रीठा साहिब और सीमांत क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,700 करोड़ रुपये का रेल बजट दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें