फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्कड़घाट क्षेत्र में गुलदार का आंतक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर क्षेत्र में बीते रविवार रात एक गुलदार ने लक्कड़घाट में गाय के बछड़े को अपना निशाना बनाते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने गुलदार ने स्थानीय निवासी सरोज देवी पत्नी स्व. सुलेख सिंह के आंगन में बंधी एक के बछड़े को निशाना बनाकर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। तभी आवाज सुनकर पास पड़ोस में रहने वाले और बाहर आंगन में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी। लोगों ने देखा कि एक गुलदार बछड़े को गले से पकड़कर घसीटता हुआ ले जा रहा है। इस दौरान लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, गुलदार घायल बछड़े को वहीं छोड़कर झाड़ियों में जा छिपा। इतने समय में गुलदार ने बछड़े का पिछला हिस्सा काफी खा दिया था। अब बछड़ा जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें