फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला

Thu, 12 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तहसील परिक्षेत्र में वन विभाग की बाउंड्री से सटे मार्ग पर बीते मंगलवार की रात गुलदार ने एक बछड़े को निवाला बनाया। तहसील कर्मियों ने वन विभाग से मार्ग किनारे उगी झाड़ियों को काटने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। तहसील कर्मी मनोज कुमार बुधवार को मार्निंग वॉक के लिए दून रोड की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


उपकोषागार कार्यालय के सामने मार्ग किनारे खून बिखरा देख वह मार्ग किनारे झाड़ियों की तरफ गए तो वहां बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिला। मनोज कुमार के अनुसार काफी समय से क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी है। गुलदार ने ही बछड़े का शिकार किया है। सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और गुलदार द्वारा बछड़े को निवाला बनाए जाने की पुष्टि की।

वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि तहसील और रेंज कार्यालय के आसपास एक गुलदार की चहलकदमी है। गश्त के दौरान कई बार वनकर्मियों का भी सामना हो चुका है। सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील परिक्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें