फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीशपुरम में गुलदार लगातार चहल कदमी कर रहा

विज्ञापन
बद्रीशपुरम में गश्त करते वन विभाग की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। बद्रीशपुरम कॉलोनी विस्थापित क्षेत्र में बीती रात्रि जब वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी तो अचानक गुलदार आ धमका। मौके पर ही पटाखे फोड़ हल्ला कर उसे भगाया गया। इसके बाद ही गुलदार ने जंगल की ओर रुख किया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि क्षेत्र में गुलदार दिखने के बावजूद वन विभाग अभी तक पिंजरा नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन

बद्रीशपुरम कॉलोनी के लोग गुलदार को अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। अंधेरा होते ही गुलदार कॉलोनी में आ धमकता है। कॉलोनी के एक तरफ का इलाका झाड़ियों वाला है। इस संबंध में बद्रीशपुरम कॉलोनी कल्याण समिति ने कई बार वन विभाग से भी पिंजरा लगाने की मांग की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि वन विभाग की टीम प्रत्येक दिन क्षेत्र में गश्त कर रही है। बद्रीशपुरम कॉलोनी कल्याण समिति का कहना है यहां पर करीब ढाई सौ परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी के अंदर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण अंधेरा रहता है। इस संबंध में समिति ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को भी पत्र लिखकर मांग की है कि यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। बृहस्पतिवार रात्रि को जब वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी तो उनके साथ समिति के अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट, महा सचिव सदानंद भट्ट, आरडी घिल्डियाल, मीडिया प्रभारी पंकज गुसाईं तथा अन्य सदस्य भी मौजूद थे। तभी अचानक गुलदार दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पटाखे फोड़े। जिसके बाद वह जंगल की तरफ भाग गया। समिति ने गुलदार को पकड़कर राजाजी नेशनल पार्क में छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में जब फॉरेस्टर स्वयंबर दत्त कंडवाल से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि पिंजरा लगाने की स्वीकृति हेतु प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा हुआ है। स्वीकृति होते ही उसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें