डिग्री कॉलेज भरतविहार के समीप वाहन की टक्कर से मरा गुलदार।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यस्क गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग की ओर से गुलदार का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को जलाने के बाद दफना दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया बुधवार तड़के चार बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हरिद्वार रोड पर राजकीय महाविद्यालय के सामने भरत विहार के मुख्यद्वार के पास एक गुलदार खून से लतपथ होकर सड़क के किनारे पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में नर गुलदार मृत मिला। उसकी आयु करीब चार साल थी। गुलदार को रेंज कार्यालय में लाया गया। सुबह डॉक्टर को बुलाकर गुलदार का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद गुलदार के शव को जलाकर दबा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।