फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 एकड़ भूमि में बनेगा ट्रंचिंग ग्राउंड

Mon, 03 Oct 2016 01:11 AM IST
ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी के लोगों को अब जल्द ही कचरे की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। श्यामपुर के खड़क-खदरीमाफ मार्ग पर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए पालिका को राजस्व विभाग की 10 एकड़ भूमि जिला प्रशासन की ओर से मिल गई है। इस माह के अंत तक पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश नगरपालिका के 20 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 28 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा निकलता है लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के पास भूमि का अभाव बना हुआ था। नगरपालिका गोविंदनगर एक खाली भूखंड को कूड़ा निस्तारण के लिए इस्तेमाल करती रही है।

ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए पालिका ने वर्ष 2014 में शासन को श्यामपुर के खड़क-खदरीमाफ में 10 एकड राजस्व भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। डीएम देहरादून के निर्देश पर उक्त राजस्व भूमि ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने बीते पांच सितंबर को नगरपालिका के नाम ट्रांसफर कर दी है। अब ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए इस भूमि का नजरा नक्शा बनाकर राजस्व विभाग की ओर से नगर पालिका को देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोट
ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए खड़क-खदरीमाफ में 10 एकड़ भूमि राजस्व विभाग से नगर पालिका को हस्तांतरण की कार्रवाई पिछले माह पूरी हो चुकी है। इस माह के अंत तक ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण के लिए पालिका के पास बजट उपलब्ध है। यहां जैविक और अजैविक कूड़े से खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-विजय प्रताप सिंह चौहान, ईओ नगर पालिका ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें