फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने गई महिला को भालू ने घायल किया

Mon, 03 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। घास लेने जंगल में गई महिला को एक भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। टिहरी नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम मौंण पट्टी कुसणी निवासी शाखा देवी (65) पत्नी स्व. वीर सिंह रविवार सुबह घास लेने गांव के पास जंगल में गई थी। तभी अचानक भालू ने महिला पर हमला बोल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग उस और दौड़ पड़े। लोगों को आते देख और शोर सुनकर भालू वहां से जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से महिला के बेटे नरेंद्र ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें