फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अप्रैल से गोविंद नगर में नहीं होगा शहर का कूड़ा डंप

Thu, 12 Mar 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में अप्रैल माह से कूड़ा नहीं डाला जाएगा। यहां कूड़े के पहाड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 6.79 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। वहीं लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण केंद्र लगभग बन कर तैयार हो चुका है। प्लांट में मशीनें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अगले पंद्रह दिनों में मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। नगर निगम अप्रैल माह से प्लांट शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को गोविंद नगर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवान ने निरीक्षण किया। बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। टेंडर शर्तों के अनुसार कूड़ा निस्तारण के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है।



मेयर ने बताया कि गोविंद नगर में कूड़े के ढेर से आसपास के लोगों को दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। कूड़ा हटने के बाद स्थानीय लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी। नगर निगम का दावा है कि छह महीने के भीतर लीगेसी वेस्ट का पूर्ण निस्तारण कर दिया जाएगा और भविष्य में इस स्थान पर दोबारा कूड़ा नहीं डाला जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रामगोपाल बिनवाल, एवं सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें