फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जातिवाद फैला देश को बांटने का काम कर रही सरकार’

विज्ञापन
नगर निगम में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस भवन में कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने पंचायती राज, महिलाओं को अधिकार, युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिया।
विज्ञापन

जयेंद्र रमोला ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया। वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद फैलाकर देश को बांटने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, विमला रावत, मधु जोशी, सरोज देवराडी, नंदकिशोर जाटव, पार्षद राकेश सिंह, अरविंद जैन, प्यारेलाल जुगरान, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद शकुंतला शर्मा, जय सिंह रावत, चंदन सिंह पंवार, सहदेव राठौर, सतीश शर्मा, राजकुमार तलवार, प्रदीप चंद्रा, जगजीत सिंह, धर्मेंद्र गुलियाल, उमा देवी, बाबू राम, रामकुमार, ज्ञानेश मिश्रा, सिंह राज पोषवाल, प्रेम लाल गौड़, दीपक गौनियाल, गुलशन राय, पुरंजय राजभर, राजेंद्र जाटव, अमितपाल, दिनेश चंद्र, मास्टर विजेंद्र गौड़, सरोजनी थपलियाल, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।
‘राजीव तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान’
नगर कांग्रेस सेवादल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर नगर पालिका प्रांगण में स्थापित राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राजीव तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए । इस अवसर पर प्रेमप्रकाश गौड़, बाबूराम धारवान, ओम सिंह पंवार, ज्ञानेशचंद्र मिश्रा, नवीन मंडल, ओमप्रकाश वर्मा, रोशनी देवी, सरोजनी थपलियाल, ऋषि कुमार, शीला देवी, सोमवती पाल, मीना रस्तोगी, अमला पांडे, हरेराम राजभर, रजत राजभर, धर्मपाल, मुकेश शाह, राममूर्ति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें