फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूवीजेएनएल के 14 आवासों पर कब्जे

विज्ञापन
बैराज कॉलोनी में सरकारी आवास के सामने हुआ अतिक्रमण - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्युत जल निगम लिमिटेड (यूवीजेएनएल) के सरकारी आवास अवैध कब्जों से घिर चुके हैं। हालत ये हैं कि सिफारिशों और रसूख के बूते ये अवैध कब्जेदार कई वर्षों से बिना किराया अदा किए इन आवासों में बने हैं। अफसर आते जाते रहे लेकिन इन आवासों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने की कार्रवाई नहीं हो पाई। इस समय कुल 14 आवास अवैध कब्जे में हैं। यूवीजेएनएल में कई अफसर ऐसे हैं जो आवासों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें एक अदद आवास नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए सरकारी आवास चहेतों को देने के लिए बन गए हैं। नियमों के मुताबिक हर आवास से 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किराया वसूल होना चाहिए। हालत ये है कि कुछ आवास पूर्व के विभागीय अधिकारियों ने तो कई आवासों को राजनीतिक पैरोकारों ने अपने चहेतों को सौंप दिया है। अवैध कब्जेदारी की वजह से हर माह विभाग को राजस्व का चूना लग रहा है। अवैध कब्जों में बी टाइप के एक, सी टाइप से तीन, डी टाइप के छह और सी टाइप के चार आवास हैं। ये सभी बैराज कॉलोनी में स्थित हैं।
अवैध अतिक्रमण रुकवाया गया
ऋषिकेश। यूवीजेएनएल की स्थानीय इकाई से देहरादून में बैठे अफसरों ने हाल ही में आवासों पर हुए अवैध कब्जों की सूची मंगवाई थी। सूची मिलने के बाद शीर्ष अफसर चुप्पी साधकर बैठ गए हैं। इतना जरूर हुआ कि मंगलवार को अवैध कब्जेधारी की ओर से अतिक्रमण की सूचना पर आवास आवंटन समिति के सचिव अतुल यादव ने मौके पर पहुंच अतिक्रमण को रुकवाया। इसके अलावा हिदायत भी दी गई है कि दोबारा अवैध निर्माण की शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
कॉलोनी में आवासों पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट शीर्ष अफसरों को भेज दी गई है। अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आवास संख्या सी-46 पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध कब्जों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई जल्द होगी। आने वाले दिनों में सभी आवासों को अवैध कब्जों से हर हाल में मुक्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अतुल यादव, सचिव, आवास आवंटन समिति (सहायक अभियंता, बैराज)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें