आम उपभोक्ताओं पर एक या दो हजार का पानी का बिल बकाया होने पर जल संस्थान जहां कनेक्शन काटने में नहीं हिचकता है। वहीं, रसूखदारों और सरकारी विभागों पर हजारों और लाखों के बावजूद उन्हें पानी पिलाए जा रहा है।
पानी का बिल भुगतान न करने वालों में सरकारी महकमों के अलावा कई बड़े होटल व्यवसायी, रसूखदार व छुटभैये नेता भी शामिल हैं। जल संस्थान की ओर से पानी का बिल न भरने वाले ऐसे उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी भेज चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
किस पर कितना जल कर बकाया
पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन ऋषिकेश- दो लाख 78 हजार 741
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड नरेंद्रनगर- एक लाख 49 हजार 488
अधिशासी अभियंता जनपद निर्माण खंड- दो लाख 29 हजार 254
उपखंड अधिकारी, रायवाला- एक लाख 58 हजार 215
रेंज अधिकारी वन विभाग काले की ढाल-70 हजार 178
अवर अभियंता नगर पालिका ऋषिकेश-62 हजार
सीएमएस एसपीएस चिकित्सालय-47 हजार 228
कन्या पाठशाला मनीराम मार्ग- 35 हजार 770
सहायक कृषि निरीक्षक बीज भंडार मुनिकीरेती-45 हजार 906
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायवाला- 28 हजार 491
अधिशासी अभियंता पीडब्यूडी- 23 हजार 661
अधिशासी अभियंता जनपद उपखंड श्यामपुर- 23 हजार 213
सचिव कुक्कुट विकास समिति श्यामपुर- बीस हजार 915
अधिशासी अभियंता जनपद उपखंड श्यामपुर- 23 हजार 213