फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल मंदिर समिति ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गोपाल मंदिर समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी बद्रीनारायण मिश्र के सानिध्य में गोपाल मंदिर परिसर से शुरू होकर शोभायात्रा हरिद्वार रोड, देहरादून रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के अलावा बलदाऊ, सुदामा, रुक्मिणी, गोवर्धन पर्वत, वासुदेव, मां यसोदा की सुंदर झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संगठनों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर जगमोहन मिश्र, सतवीर पाल, मोहन लाल, संजय नागपाल, शिवमोहन मिश्र, गौरव यादव, अखिलेश दीवान, अभिषेक यादव, मिलन वर्मा, श्याम जयसवाल, रूपेश कपूर, सचिन आहूजा, हिमांशु विरमानी, यश अरोड़ा, ध्रुव नागपाल, दीपक आहूजा, अमित जयसवाल, दीपक विस्वास, राहुल शास्त्री, जुगल सहगल, सुरेशचंद वर्मा, हरिओम तलरेजा, अनिरुद्ध अग्रवाल, गोपाल बोहरा, अक्षत बांगा, प्रकाश नौटियाल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें